लॉगिन

ब्रिसबेन में डोमिनिक थिएम के मैच के दौरान हंगामा, टेनिस कोर्ट पर निकला जहरीला सांप, देखें वीडियो

Sports December 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
ब्रिसबेन में डोमिनिक थिएम के मैच के दौरान हंगामा, टेनिस कोर्ट पर निकला जहरीला सांप, देखें वीडियो

ब्रिसबेन में डोमिनिक थिएम के मैच के दौरान हंगामा, टेनिस कोर्ट पर निकला जहरीला सांप, देखें वीडियो

नई दिल्ली : पूर्व अमेरिकी ओपन विजेता डोमिनिक थिएम शनिवार को ब्रिसबेन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के क्वालिफाइंग मैच में जीत हासिल करने में सफल रहे। इस मैच के दौरान ग्राउंड पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांप के टेनिस कोर्ट पर आने से खेल रुकने के बाद जीत दर्ज करने में सफल रहे।

थिएम पहले दौर के क्वालिफाइंग मैच के दौरान 20 साल के ऑस्ट्रेलियाई जेम्स मैककाबे से एक सेट से पिछड़ रहे थे तभी दर्शकों ने कोर्ट के करीब एक सांप को देखा। सुरक्षाकर्मी तेजी से कोर्ट के पास पहुंचे और अंपायर को खेल रोकना पड़ा क्योंकि सांप कोर्ट पर रेंग रहा था जिससे खिलाड़ी और दर्शक भयभीत थे।

काफी खतरनाक स्थिति थी: थिएम

थिएम ने कहा, ”मुझे जानवर पसंद हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत ही जहरीला सांप था और यह ‘बॉल किड्स’ के करीब था इसलिए यह काफी खतरनाक स्थिति थी। ऐसा मेरे साथ कभी नहीं हुआ और मैं इसे कभी नहीं भूल पाऊंगा।”

50 सेंटीमीटर लंबा था सांप

यह सांप 50 सेंटीमीटर लंबा था और ऑस्ट्रेलिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक है। उसे जल्द ही वहां से हटा लिया गया जिसके बाद ही खेल शुरू हो पाया। फिर थिएम ने तीन मैच प्वाइंट बचाकर दूसरा सेट टाईब्रेक में जीतकर बराबरी हासिल की। इसके बाद 30 साल के इस खिलाड़ी ने 2-6, 7-6 (4), 6-4 से जीत हासिल की।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds