लॉगिन

जन्मदिन के जश्न में बवाल :  विरोध करने पर जज और उसके परिवार से मारपीट, प्रापर्टी डीलर और उसके दोस्तों ने की मारपीट

Chhattisgarh November 2, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जन्मदिन के जश्न में बवाल :  विरोध करने पर जज और उसके परिवार से मारपीट, प्रापर्टी डीलर और उसके दोस्तों ने की मारपीट

जन्मदिन के जश्न में बवाल :  विरोध करने पर जज और उसके परिवार से मारपीट, प्रापर्टी डीलर और उसके दोस्तों ने की मारपीट

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में जन्मदिन के जश्न के दौरान जमकर हंगामा हो गया। देर रात ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर महासमुंद कुटुंब न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने न्यायाधीश को उनके परिवार सहित घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बिलासपुर के राजकिशोर नगर स्थित जूनियर MIG क्षेत्र की है, जहां बीती रात जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। देर रात तक ढोल-नगाड़े बजाने और पटाखे फोड़ने से परेशान होकर न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी ने आपत्ति जताई थी।

आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान न्यायाधीश के परिवार के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds