CG CRIME : इन्टरनेट में किया अश्लील वीडियो अपलोड, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में एक युवक ने इंटरनेट पर बच्चों और कुछ महिलाओं के अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। पुलिस को युवक के बारे में एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) दिल्ली से जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने बलौदाबाजार निवासी प्रथम नायडू (21) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के जांच में पता चला कि, युवक ने 4 अप्रैल को रायपुर के लाखे नगर इलाके से यह वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया था।
दिल्ली की जांच टीम ने मोबाइल नंबर और वीडियो किस टावर एरिया के कनेक्शन से अपलोड हुआ यह पता लगाया। पुलिस ने फोन नंबर की डिटेल्स के बारे में जानकारी ली, तो आरोपी प्रथम नायडू के बारे में पता चला। एनसीआरबी दिल्ली की टीम इस तरह के वीडियो अपलोड करने वालों पर खास नजर रखे हुए है। इस वजह से यह भी पकड़ा गया। एनसीआरबी देश के सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क कर ऐसे मामलों में कार्रवाई कर रही है।