लॉगिन

अंधे कत्ल का खुलासा : महिला की हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, कई टुकड़ों मे काटकर नदी मे फेका शव

Chhattisgarh July 18, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अंधे कत्ल का खुलासा : महिला की हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, कई टुकड़ों मे काटकर नदी मे फेका शव

अंधे कत्ल का खुलासा : महिला की हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म, कई टुकड़ों मे काटकर नदी मे फेका शव

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक घिनौने कातिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पति से पुरानी रंजिश पर हत्या के पुराने आरोपी ने घर में अकेली महिला का पहले मर्डर किया, फिर उसके शव के साथ बार-बार रेप किया। घटना बेमेतरा जिले के चंदनू थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चंदनू थाना क्षेत्र में हुए महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड में गांव के ही आरोपी रामप्रसाद सोनवानी उर्फ बंगाली (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुरानी निजी रंजिश के चलते महिला की हत्या कर दी थी और पहचान छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दो गठरियों में बांधकर शिवनाथ नदी में फेंक दिया था।

शिवनाथ नदी के किनारे टुकड़ों में मिली थी लाश

पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई से लापता दुकलिहीन बाई बंजारे (50) का क्षत-विक्षत शव 9 जुलाई को ग्राम तुमा के पास अमरैया नाला-शिवनाथ नदी किनारे मिला था। शव के दोनों हाथ और पैर अलग-अलग काटकर दो गठरियों में बांधे गए थे। इस मामले में चंदनू थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक टीम, ड्रोन, नाव और सर्च लाइट की मदद ली गई। पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी रामप्रसाद सोनवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताई खौफनाक वारदात की कहानी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 6 जुलाई की रात वह महिला के घर पहुंचा और गलत काम करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने फावड़े से हमला कर महिला की हत्या कर दी। इसके बाद शव के साथ दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने के लिए आरी से शव के हाथ-पैर काटकर अलग-अलग गठरियों में बांध दिए। अगले दिन रात में फिर से रेप करने के बाद गठरियों को शिवनाथ नदी के किनारे फेंक दिया। आरोपी ने घर में रखे 2,500 रुपये भी चोरी किए थे, जिनमें से 500 रुपये पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।

हत्या में प्रयुक्त फावड़ा और आरी जब्त

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा, आरी और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वर्ष 2017 में गांव की ही एक महिला की हत्या के मामले में सजायाफ्ता रह चुका है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds