CG : अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौके पर ही महिला की मौत, पुलिस कर रही पतासाजी
धरसींवा। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा में एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक कारखानों में काम करने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर धरसींवा चीरघर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को रोज की तरह महिला औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के किनारे कांच की बोतलें इकठ्ठा कर रही थी। इसी दौरान अचानाक एक अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदते हुए फरार हो गया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र केू आस – पास रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर धरसींवा चीरघर भेज दिया गया।
अज्ञात वाहन की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि, मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस इस हादसे के बाद फरार अज्ञात वाहन की तलाशी की जा कर रही हैं । फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।