लॉगिन

सुनसान खंडहर में अंजान शख्स ने लगाई फांसी , पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh March 7, 2023 रिपोर्टर: shailesh
सुनसान खंडहर में अंजान शख्स ने लगाई फांसी , पुलिस कर रही जांच

सुनसान खंडहर में अंजान शख्स ने लगाई फांसी , पुलिस कर रही जांच

रायपुर : राजधानी में एक शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसने एक खंडहर के अंदर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दी है। वहां एक ड्राइवर गया था, तब उसकी नजर पड़ी। जिसके बाद यह मामला सामने आया है।

मंगलवार दोपहर को न्यू धमतरी रोड पर स्थित कैपिटल प्लाजा के बगल खंडहर में एक ड्राइवर किसी काम से गया था। वहीं पर उसने देखा कि एक शख्स की लाश पेड़ लटकी हुई है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मगर अब सुसाइड करने वाले शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds