लॉगिन

United States : मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, तीन की मौत, कई के घायल होने की खबर

World February 14, 2023 रिपोर्टर: shailesh
United States : मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, तीन की मौत, कई के घायल होने की खबर

United States : मिशिगन में यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी, तीन की मौत, कई के घायल होने की खबर

मिशिगन : अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर अकेला था और फिलहाल फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। घटना सोमवार रात की है। वहीं यूनिवर्सिटी पुलिस ने घटना को सामूहिक गोलीबारी की घटना होने से इनकार किया है और बताया कि गोलीबारी दो जगह हुई। इनमें से एक एकेडमिक बिल्डिंग, जिसे बर्के हॉल और एथलेटिक फैसिलिटी सेंटर पर हुई है। गोलीबारी में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमेरिका के मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर अकेला था और फिलहाल फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सर्चिंग अभियान चला रही है। घटना सोमवार रात की है। वहीं यूनिवर्सिटी पुलिस ने घटना को सामूहिक गोलीबारी की घटना होने से इनकार किया है और बताया कि गोलीबारी दो जगह हुई। इनमें से एक एकेडमिक बिल्डिंग, जिसे बर्के हॉल और एथलेटिक फैसिलिटी सेंटर पर हुई है। गोलीबारी में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा का माना हुआ संस्थान है। इस यूनिवर्सिटी के ईस्ट लैंसिंग कैंपस में करीब 50 हजार स्नातक और परास्नातक के छात्र पढ़ाई करते हैं। इससे पहले 30 नवंबर 2021 को मिशिगन की ऑकलैंड काउंटी के ऑक्सफोर्ड हाई स्कूल में भी गोलीबारी की घटना हुई थी। जिसमें एक 15 वर्षीय छात्र ने सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग कर दी थी। उस हमले में चार छात्रों की मौत हो गई थी और छह अन्य छात्र और अध्यापक घायल हुए थे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds