लॉगिन

अनूठी प्रेम कहानी : ताउम्र साथ रहे और अब अंतिम यात्रा भी साथ-साथ, अमर हो गया यादव दंपती का पवित्र रिश्ता

Madhya Pradesh December 17, 2024 रिपोर्टर: shailesh
अनूठी प्रेम कहानी : ताउम्र साथ रहे और अब अंतिम यात्रा भी साथ-साथ, अमर हो गया यादव दंपती का पवित्र रिश्ता

अनूठी प्रेम कहानी : ताउम्र साथ रहे और अब अंतिम यात्रा भी साथ-साथ, अमर हो गया यादव दंपती का पवित्र रिश्ता

ग्वालियर : जिले में दिल को छू जाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। गंगा-मालनपुर गांव में पति-पत्नी की एक साथ मौत हो गई। पति कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था। सोमवार को उनकी मौत के 20  मिनट बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। मंगलवार को दोनों की एक साथ अंत्येष्टि हुई।

ग्वालियर के गंगा-मालनपुर गांव निवासी हरिचरण यादव और उनकी पत्नी किशोरी यादव (55) लाइफ इंश्योरेंस (LIC) एजेंट थे। एलआईसी के साथ वह गांव में रहकर खेती भी करते थे। एक साल पहले उन्हें कैंसर की बीमारी का पता चला। इसके बाद धीरे-धीरे हालत बिगड़ने लगी। सोमवार को निधन हो गया।

30 साल पहले हुई थी शादी 
हरिचरण यादव गंभीर बीमारी के बावजूद निराश नहीं थे। पत्नी किशोरी से वह अक्सर कहा करते थे कि मैं जीना चाहता हूं। परिवार और आसपड़ो के लोगों को भी प्रोत्साहित करते रहते थे। उनके निधन से से ग्रामीण गमगीन हैं। बताया कि वह काफी व्यवहार कुशल थे। पति-पत्नी 30 साल साथ रहे, लेकिन आपस में कभी विवाद नहीं हुआ। तीन बच्चे और नाती-पोते भी थे।

एक साथ हुआ अंतिम संस्कार 
हरिचरण और उनकी पत्नी किशोरी के बीच आपसी संबंधों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह 20 मिनट भी पति के निधन का दुख नहीं सह पाईं। सूचना मिलते ही जान गंवा दिया। इस तरह दोनों का प्यार अमर हो गया। परिवारवालों ने दोनों की अर्थियां सजाकर अंतिम संस्कार किया। उनकी प्रेम कहानी अनूठी मिसाल है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds