NSUI कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन: हाथों में गुलाब के फूल और लड्डू लेकर आए, दुबे बोले- ये भाजपा युवा मोर्चा में होंगे शामिल

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर आरोप लगाया था कि वे अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर भारत की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहे है। इस मामले को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के घर के बाहर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने निशिकांत दुबे के खिलाफ न सिर्फ प्रदर्शन किया बल्कि उन्हें गुलाब के फूल दिए और लड्डू भी खिलाए। इसके बाद सांसद निशिकांत दुबे ने भी उन्हें लड्डू खिलाए। साथ ही निशिकांत दुबे ने कहा कि कल आओगे, तो तुम्हें नाश्ता भी कराऊंगा।

गौतम अडानी की जांच को लेकर सदन में भी हंगामा

बता दें कि जब से संसद शुरू हुआ है, तब से अडानी के खिलाफ जांच कराए जाने को लेकर हंगामा हो रहा है। विपक्ष की तरफ से संसद में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की तरफ से गौतम अडानी के खिलाफ जांच कराए जाने को लेकर निशिकांत दुबे के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया।

कोई इन्हें गुमराह कर रहा है- निशिकांत दुबे

इस प्रदर्शन के बाद दुबे ने कहा कि ये लोग कंफ्यूज हैं, इन्हें कोई गुमराह कर रहा है। आज ये NSUI के कार्यकर्ता हैं, कल यही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बन जाएंगे। मैं इन सब को भाजपा युवा मोर्चा में लाऊंगा। मुझे पिछले चार दिनों से शून्यकाल मिल रहा है, विपक्षी नेता मुझे बोलने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीत रविवार को उन्होंने कहा था कि वो संसद में राहुल गांधी से 10 सवाल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds