लॉगिन

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा : दुसरे चरण के मतदान के लिए इन विधानसभाओ में करेंगे रोड शो व जनसभा को संबोधित

Raipur November 8, 2023 रिपोर्टर: shailesh
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा : दुसरे चरण के मतदान के लिए इन विधानसभाओ में करेंगे रोड शो व जनसभा को संबोधित

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा : दुसरे चरण के मतदान के लिए इन विधानसभाओ में करेंगे रोड शो व जनसभा को संबोधित

रायपुर : पहले चरण के मतदान से पहले भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा जारी था। पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को खत्म हो गया, अब 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान 80 सीटों पर होना है। दूसरे चरण के मतदान के लिए प्रचार करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात रायपुर पहुंच रहे हैं। वे रात्रि विश्राम कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में करेंगे।

शाह के आने से पहले प्रशासन अलर्ट

आपको बता दें, गृहमंत्री शाह के छत्तीसगढ़ दौरे पर आने से पहले पुलिस प्रशासन अलर्ट जोन में है। उनके आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। वे कल जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव, रायगढ़ और चंद्रपुर विधानसभा के दौरे पर रहने वाले हैं। इनमें से दो विधानसभाओं में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं 3 विधानसभाओं में रोड शो करेंगे। इसके अलावा 5 नवंबर को भी शाह का दौरा संभावित है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds