यूक्रेन ने रूस पर खेरसॉन में डैम को तोड़ने का लगाया आरोप, आस-पास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी जारी

कीव : यूक्रेन ने मंगलवार को रूसी सैनिकों पर एक डैम को हमला कर उड़ाने का आरोप लगाया है। यूक्रेन ने कहा कि रूसी सैनिकों ने दक्षिणी यूक्रेन में एक बड़े बाँध को उड़ा दिया है ।

डैम के टूटने के बाद, यूक्रेन ने निप्रो नदी के आसपास के निवासियों को जगह खाली करने की सलाह दी है और नीचे के इलाके की ओर बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

बांध टूटने के बाद बाढ़ की चेतावनी जारी

यूक्रेन के आंतरिक (गृह) मंत्रालय ने नदी के दाहिने किनारे बसे 10 गांवों के निवासियों और खेरसॉन शहर के कुछ हिस्सों के लोगों को आवश्यक दस्तावेजों और पालतू जानवरों के इलाका खाली करने को कहा है।

यूक्रेन ने रूसी सैनिकों पर लगाया आरोप

यूक्रेन ने बाढ़ की संभावना को देखते हुए यहां के निवासियों को जल्द से जल्द इस जगह को करने की चेतावनी दी है।

खेरसॉन रीजनल मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन के प्रमुख ऑलेक्जेंडर प्रोकुडिन ने मंगलवार सुबह कहा कि रूसी सेना ने आतंक का एक और कृत्य पेश किया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि पानी पांच घंटे के भीतर “गंभीर स्तर” तक पहुंच जाएगा।

इस बांध के टूटन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आपात बैठक बुलाई है।

जेलेंस्की ने पिछले साल की थी भविष्यवाणी

बता दें कि यूक्रेन और रूस ने बांध को तोड़ने के लिए एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में जेलेंस्की ने भविष्यवाणी की थी कि रूस इस बांध को नष्ट कर देगा, जो बाढ़ का कारण बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds