रायगढ़ : रायगढ़ में कल दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रांसपोर्ट नगर से शक्ति–चंपा जाने वाले मार्ग पर स्थित महादेव मोटर्स के ऊपर फ्लेक्स लगाते समय 33 केवी हाईटेंशन लाइन का करंट दो युवकों को लग गया। करंट की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें पहले राजप्रिय हॉस्पिटल और फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के काल्दा हॉस्पिटल रिफर कर दिया गया। घटना स्थल पर जले हुए कपड़े और जूते भी मिले हैं।
कल दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच ट्रांसपोर्ट नगर से शक्ति–चंपा रोड पर स्थित महादेव मोटर्स कांप्लेक्स के ऊपर फ्लेक्स लगाने का कार्य चल रहा था।फ्लेक्स लगाने के दौरान अचानक ऊपर से गुजर रही 33 केवी हाईटेंशन लाइन युवक रोहन सिंह पिता हेमंत सिंह और दीपक सिंह पिता–संजय सिंह, निवासी कबीर चौक एफसीआई नाका, के संपर्क में आ गई।करंट का तेज झटका लगते ही दोनों युवक नीचे गिर पड़े और बुरी तरह झुलस गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से राजप्रिय हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर काल्दा हॉस्पिटल रिफर किया गया।घटना स्थल से जले हुए कपड़े और जूते मिले हैं। वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों युवकों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।