करंट की चपेट में आए दो युवक : धान की रखवाली करने गए थे खेत, दुसरे खेत में अवैध बिजली कनेक्शन ने ले ली जान

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक घटना सामने आई है। जहां करंट की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीण ने विद्युत पोल से अवैध हुकिंग किया था। इस सूचना के उपरांत ‘लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, मवेशियों से धान फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर करंट लगाया गया था। मृतकों का नाम विष्णु माझी पिता धनी राम और नीर साय यादव पिता पवन साय बताया जा रहा है। या पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोसगी पंडरीपानी का है।

बरसात के साथ सांपों का कहर शुरू

वहीं शुक्रवार को कोरिया-एमसीबी जिले में शुक्रवार रात सर्पदंश की तीन दर्दनाक घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। पहली घटना कोरिया जिले के पटना क्षेत्र के ग्राम छिंदिया में सांप के काटने से दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई।

‘एमसीबी जिले के बरबसपुर गांव में एक बुजुर्ग महिला की भी सर्पदंश से जान चली गई। इन घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदिया स्कूल के सामने का निवासी प्रताप राजवाड़े के 3 वर्षीय बेटे सूर्या राजवाड़े और । वर्षीय मानव राजवाड़े, 29-30 मई की दरम्यिनी रात अपनी मां भाग्यश्री के साथ घर में सो रहे थे। देर रात लगभग 2 बजे दोनों को अचानक पेट और कमर में तेज दर्द हुआ और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उनके मुंह से झाग निकलता देख परिजन घबरा गए और तत्काल दोनों को वाहन से बैकुंठपुर जिला अस्पताल ले गए। यहां मानव को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सूर्या को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds