15 साल की लड़की से दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सक्ती  : जिले में एक 15 साल की लड़की को तालाब किनारे ले जाकर के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल में दाखिल कराया गया है।

सक्ती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़की ने बताया कि वह घर के पास रात में करीब 9.30 बजे खाना खाने के बाद टहल रही थी। उसकी समय पास का रहने वाला युवक युवराज साहू आया और बात करने लगा। बहला फुसलाकर उसने अपनी मोटर साइकिल में बैठाया, जिस पर पीछे एक और युवक रविंद्र बारेठ बैठा हुआ था। दोनों ने बंधवा तालाब कंचनपुर के पास ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

जिसके बाद मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए। लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन पीड़िता के साथ सक्ती थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान दोनों के अपने घरों में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों से पूछताछ की गई, इस दौरान नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की बात कबूली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds