लॉगिन

अलग-अलग इलाकों में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, दोनों ने फांसी लगाकर दी जान

Chhattisgarh April 5, 2026 रिपोर्टर: shailesh
अलग-अलग इलाकों में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, दोनों ने फांसी लगाकर दी जान

अलग-अलग इलाकों में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, दोनों ने फांसी लगाकर दी जान

दुर्ग : दुर्ग में शनिवार को दो अलग-अलग इलाकों में दो स्टूडेंट्स ने फांसी लगाकर जान दे दी. दरअसल पहली घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अकलोरडीह इलाके की है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय वीणा ठाकुर ने अपने घर में फांसी लगा ली. वीणा अपनी मां के निधन के बाद मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी. बताया गया कि वह तड़के करीब 3 बजे पढ़ाई करने के बहाने कमरे में गई थी. सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जहां उसका शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला.

‘सॉरी मम्मी-पापा, सॉरी मामा-मामी‘

वहीं मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें वीणा ने सॉरी मम्मी-पापा, मामा-मामी लिखते हुए सुसाइड के पीछे परेशान होने का कारण बताया है. परिजनों के अनुसार, एक दिन पहले वह अपने पिता और सौतेली मां से मिलकर लौटी थी और सामान्य व्यवहार कर रही थी.

BCA के छात्र ने किया सुसाइड

दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के आर्यनगर की है, जहां 19 वर्षीय उमेश साहू ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. उमेश बीसीए सेकंड ईयर का छात्र था और उसके पिता ऑटो चालक हैं. सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने कमरे में देखा तो वह पंखे से लटका मिला.

दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों के अनुसार, अभी तक आत्महत्या के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए हैं. सुसाइड नोट और मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है. सीएसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें, खासकर परीक्षा के दौरान, क्योंकि मानसिक तनाव ऐसे कदमों की बड़ी वजह बन सकता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds