लॉगिन

CG : दो सगे भाइयो ने नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh July 10, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : दो सगे भाइयो ने नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

CG : दो सगे भाइयो ने नाबालिग के साथ किया गैंग रेप, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरगुजा : सरगुजा जिले में नाबालिग से दो सगे भाइयों ने गैंगरेप किया है, नाबालिग छोटे भाई की प्रेमिका थी  दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर बड़े भाई ने उसे अपने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता की रिपोर्ट पर गांधीनगर पुलिस ने दोनों भाईयों को केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, किशोरी को राजेश देवांगन ने शादी करने का झांसा देकर  26 अप्रैल को अपने कमरे में बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसके साथ लगातार संबंध बनाता रहा। 7 जुलाई को नाबालिग तुर्रापानी निवासी राजेश देवांगन से मिलने के लिए उसके किराए के कमरे में पहुंची थी। किशोरी तुर्रापानी में राजेश देवांगन के साथ थी उसी समय राजेश का बड़ा भाई धमेंद्र देवांगन पहुंच गया। उसने दोनों को साथ में देखकर घरवालों को बता देने की धमकी दी। इसके बाद राजेश देवांगन पीड़िता से विवाद कर मौके से चला गया। धमेंद्र देवांगन ने किशोरी को दोनों के बारे में घरवालों को बता देने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। देर रात उसने किशोरी को छोड़ा तो वह घर पहुंची। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

किशोरी ने 8 जुलाई को गांधीनगर थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांधीनगर पुलिस ने घेराबंदी कर धर्मेन्द्र देवांगन (30) और राजेश उर्फ़ छोटू देवांगन (18) दोनों निवासी सुदामानगर चौकी सूरजपुर को गिरफ्तार कर लिया। गांधीनगर थाना प्रभारी प्रदीप जायसवाल ने बताया कि, दोनों वर्तमान में तुर्रापानी में किराए के कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds