लॉगिन

2 नाबलिगों ने की चौकीदार की हत्या : लिफ्ट लेकर मांगे जबरन पैसे, नहीं देने पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh August 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
2 नाबलिगों ने की चौकीदार की हत्या : लिफ्ट लेकर मांगे जबरन पैसे, नहीं देने पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

2 नाबलिगों ने की चौकीदार की हत्या : लिफ्ट लेकर मांगे जबरन पैसे, नहीं देने पर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने लिफ्ट लेकर लूट के इरादे से चौकीदार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेश सूर्यबंशी के रूप में हुई है, जो कि खोखरा गांव का रहने वाला था और पेशे से चौकीदार था। रविवार रात 10 बजे बाइक सवार राजेश से जांजगीर बड़े नहर पुल के पास दो नाबालिग आरोपियों ने लिफ्ट मांगी और फिर कुछ दूर आगे जाने के बाद उससे पैसों की मांग की।

राजेश ने जब पैसे नहीं दिए, तो आरोपियों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक छोड़कर भाग रहे राजेश को आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। घटना के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds