MP News : पांढुर्णा में दूषित पानी से दो की मौत, 34 अस्पताल में भर्ती, रात में अचानक होने लगे उल्टी-दस्त

पांढुर्णा : जिले के बोरपानी गांव में दूषित पानी पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 अन्य लोगों का पांढुर्णा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीएचई विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच चुकी है और शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात दूषित पानी पीने से गांव के 20 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया। रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक मरीजों को अस्पताल लाए जाने का सिलसिला जारी रहा। इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।

बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे के बाद तबीयत बिगड़ने पर 16 और लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीएमओ डॉ. दीपेंद्र सलामे ने बताया कि उल्टी और दस्त के कारण देवाची उईके (45) और झनका बाई धुर्वे की मौत हो गई है। बाकी अन्य मरीजों का इलाज जारी है। ग्रामीण छोटेलाल धुर्वे ने बताया कि गांव के लोग नदी के पास स्थित एक ट्यूबवेल से पानी पीते हैं। कुछ दिनों से ट्यूबवेल से गंदा पानी आ रहा है, संभवतः इसी दूषित पानी के सेवन से सभी की तबीयत बिगड़ी है।

ये अस्पताल में भर्ती

अक्षत पिता सुखदेव इवनाती, शांति संदीप धुर्वे, रोहित विजय धुर्वे, रमफू सीताराम धुर्वे, अमीना रमफू, मनीषा वसंता परतेती, मनोज सुखा उईके, विवेक जागत राम धुर्वे, छोटेलाल मेरे सिंह धुर्वे, कलावती छोटेलाल धुर्वे, वेदांत रजत उईके, रागिनी अलीराम मर्सकोले, रुचिना रमेश उईके, सायली मेंहबाब धुर्वे, पूजा उईके सहित अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds