फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवा कर रह रहे थे 2 बांग्लादेशी, आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, दोनों गिरफ्तार

कांकेर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे 2 बंगलादेशी की गिरफ्तारी की गई है, जिसके बाद फिर एक बार आदिवासी समाज ने मोर्चा खोल दिया है. समाज लंबे समय से पखांजूर क्षेत्र में बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने का लगातार मुद्दा उठाते आ रहा है. इस बीच पखांजूर क्षेत्र में 2 बांग्लादेशियों ने अवैध रुप से रहते जन्म प्रमाण पत्र बनवा लिया था. तहसीलदार की शिकायत पर दोनों बांग्लादेशियों को गिरफ्तार कर अवैध दस्तावेज कर लिए गए हैं.

2 बांग्लादेशी गिरफ्तार

जांच में खुलासा हुआ कि अवैध रूप से भारत में निवासरत प्रशांत बैरागी एवं उसके पुत्र सुकृक्ति बैरागी ग्राम पीव्ही 127 अनूपपुर में रह रहे है. जांच के दौरान यह भी पता चला कि दोनों आरोपी प्रशांत बैरागी एवं सुकृति वैरागी वीजा अवधी समाप्त होने के पश्चात भी अवैध रूप से ग्राम पीव्ही 127 अनुपपुर तहसील पखांजूर में निवासरत थे और प्रशांत बैरागी के द्वारा अपने पुत्र सुकृति बैरागी का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील न्यायालय पखांजूर को गुमराह करते हुए गलत जानकारी, फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे. कार्रवाई के बाद वीजा को पुलिस ने जप्त कर लिया है. आरोपीगणों प्रशांत वैरागी एवं सुकृति बैरागी निवासी ग्राम औसखली पोस्ट कंचन नगर थाना बोटियाघाट जिला खुलना (बांग्लादेश) हॉल पीव्ही 127 अनुपनगर थाना गोण्डाहूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा

सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष कन्हैया उसेंडी ने कहा- ‘हम लगातार आवाज उठाते आए है कि पखांजूर क्षेत्र में अवैध रूप से बंगलादेशी रह रहे है. यहां के निवासी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. प्रशासन को उस क्षेत्र में जांच करना चाहिए और उन पर कार्रवाई करना चाहिए. अभी दो लोग गिरफ्तार हुए हैं. उनके जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले संलिप्त व्यक्तियों और अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds