CG लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार : युवती का मोबाइल लूट हो गए थे फरार, पुलिस ने बाइक भी किया जब्त

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर पुलिस ने युवती से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। काम में जा रही युवती ने मोबाइल लूटकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने जशपुर के दो आरोपी को किया है। साथ ही आरोपियों के पास से बाइक भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी आदतन बदमाश बताए जा रहे हैं। वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के बाबूपारा गुरुद्वारा के पास हुई थी।

4 साल बाद पकड़ा गया चोर

वहीं कांकेर जिले में एक युवक ने फर्जी पुलिस अफसर बनकर बांदे बीएसएफ कैंप से वॉकीटॉकी कर थी। पुलिस ने कार्रवाई कर 4 साल बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की कई वॉकीटॉकी (मेन पैक सेट) की कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही थी। आरोपी युवक का नाम जितेंद्र दुबे है। बलौदाबाजार जिले का रहने वाला है। दुर्ग में किराए के मकान में रहता था। बीएसएफ ने सन 2020 में दुर्ग से गाड़ी को किराया कर बांदे बीएसएफ कैम्प में लाया था, उस गाड़ी का ड्राइवर आरोपी जितेंद्र दुबे था।

आरोपी के खिलाफ पहले भी हैं एफआईआर

बीएसएफ जवानों ने थाना में शिकायत दर्ज कराया था कि, बांदे बीएसएफ कैंप से वॉकीटॉकी चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद लगातार पुलिस आरोपी की तलाशी कर रही थी। 4 साल बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दुर्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, इससे पहले भी दुर्ग पुलगांव थाना आरोपी के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds