बसव राजू की मौत पर तुर्की में मातम: टर्किश वामपंथी संगठन ने भारत सरकार की निंदा करते हुए जारी किया वीडियो विज्ञापन

बीजापुर। शुक्रवार को एक घटना सामने आई है जो देश के सुरक्षा तंत्र और सियासी जगत के लिए हैरान कर देने वाला है। भारत में नक्सल संगठन के चीफ बसव राजू की मौत पर तुर्की के वामपंथी संगठन ने भारत सरकार की निंदा करते हुए वीडियो जारी किया। वीडियो में टर्किश वामपंथी उग्रवादी अपना चेहरा ढककर एक बयान पढ़ता दिखाई दे रहा है। इससे साफ होता है कि, भारत में सक्रिय वामपंथी माओवादियों यानि नक्सलियों का संपर्क इंटरनेशनल स्तर पर है। पिछले दिनो फिलीपीन्स से भी बसव राजू को श्रद्धांजलि देने संबंधी खबरें आई थीं। वहीं कहा जा रहा है कि, दुनिय के जिन-जिन देशों में वामपंथी उग्रवादी सक्रिय हैं उन सभी देशों में बसव राजू को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

21 मई की सुबह पुलिस जवानों ने बसव राजू को मार गिराया :

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ब़ुधवार 21 मई की सुबह पुलिस जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन में इतिहास रचते हुए, जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे DRG के जवानों ने मार गिराया था। नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds