ट्रंक काण्ड : मृतक युवक किशोर पैकरा की हुई पहचान, रिटायर्ड पुलिसकर्मी का बेटा व बहु दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डीडी नगर में ट्रंक में लाश शिनाख्ती किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। फिलहाल रायपुर पुलिस ने दिल्ली पुलिस और सीसीटीवी की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि, रायपुर के इंद्रप्रस् इलाके में ट्रंक में एक युवक की लाश मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वहीं सबसे पहले पुलिस को उस दुकान का सुराग मिला जहाँ से ट्रक खरीदा गया था।
आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंक गौलबाजार पेटिलाइन से खरीदी गईं थी। ट्रक विक्रेता शब्बीर ने बताया कि, युवक-युवती ने ट्रंक खरीदा था। संदेही सुबह-सुबह ट्रंक खरीदने पहुंचे थे। शब्बीर ने पुलिस को संदिग्धों का हुलिया भी बताया। उसने कहा कि, वे एक कार में आए थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर फर्जी नंबर प्लैट वाली कार का पता लगाया गया। इसके बाद आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया।
रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे-बहू ने दिया वारदात को अंजाम
बताया जा रहा है कि, ट्रक कांड के मास्टरमाइंड रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे- बहू अनिल उपाध्याय और पत्नी शिवानी शर्मा हैं। उन्होंने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी एक घर ले रखा था। हत्या उनके घर में ही की गई। जब लाश से बदबू आने लगी तो उन्होंने लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। इस वारदात में उनके साथ दो और आरोपी भी शामिल हैं। मृतक की पहचान किशोर कुमार पैंकरा के रूप में हुई है। उन्होंने हत्या क्यों की इसका खुलासा होना अभी बाकी है।