लॉगिन

गागर नदी में गिरा ट्रक : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सड़क ख़राब होने की वजह से खोया नियंत्रण

Chhattisgarh July 6, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गागर नदी में गिरा ट्रक : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सड़क ख़राब होने की वजह से खोया नियंत्रण

गागर नदी में गिरा ट्रक : ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, सड़क ख़राब होने की वजह से खोया नियंत्रण

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून के एक्टिव होते ही भारी बारिश का दौर जारी है। प्रदेशभर के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। इसी बीच बलरामपुर जिले में किराना समान से भरी ट्रक गागर नदी में जा गिरा। इस दौरान चालक परिचालक ने कूदकर जान बचाई। सड़क खराब होने की वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते ट्रक नदी में जा गिरी। यह पूरा मामला राजपुर थाना क्षेत्र के एनएच 343 अंबिकापुर रामानुजगंज मार्ग की है। ट्रक अंबिकापुर से किराना समान लेकर कुसमी जा रही थी।

वहीं राजधानी रायपुर में भी बारिश से राहत नहीं मिल रही है। यहां पर लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है।

अंबिकापुर में झमाझम बारिश

अंबिकापुर में भी पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। झमाझम बारिश से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। यहां के निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है जिसके चलते कई घर हुए जलमम्न हो गए हैं। वहीं शहर की सड़कों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। घरों में खड़ी कार बारिश के पानी में आधी डूबी नजर आई। बारिश में शहर में ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुलती हुई नजर आई। जिसके कारण झमाझम बारिश से नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds