बिलासपुर में फिर ट्रक ने गौवंशो को रौंदा : 6 मे से 4 गायो की मौके पर ही मौत, आरोपी ड्राईवर फरार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने गौवंशों को रौंद दिया। हादसे में चार गौवंश की मौंके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं। घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। यह पूरी घटना बेलमुंडी के पास हाइवे की है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पशुओं से भरा वाहन खराब, बीच सड़क पर वाहन छोड़ भागे तस्कर वहीं सरगुजा जिले से 6 अगस्त को गौवंश से संबंधित एक खबर सामने आई थी। सीतापुर क्षेत्र में पशु तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। क्षेत्र में सक्रिय पशु तस्कर रात को चोरी छिपे पशुओं को चोरी कर उसकी तस्करी कर रहे हैं। वाहन खराब हो जाने के कारण तस्कर डर के मारे वाहन छोड़कर भाग निकले। मामला नगर पंचायत सीतापुर के पुरानी बस्ती का है। पशु तस्कर मंगलवार रात को बेखौफ होकर अपने वाहन में पशुओं की तस्करी कर रहे थे। इस दौरान वाहन खराब हो गया जिसके बाद वो डर के मारे वाहन छोड़कर भाग निकले। वाहन में बंद पशुओं के चिल्‍्लाने की आवाज जब लोगों ने सुनी तब उन्होंने पशुओं को वाहन से मुक्त कराया। इस घटना के बारे में लोगों ने थाने में शिकायत की।

वाहन छोड़कर भागे तस्कर

तस्कर बोलेरो वाहन में पशुओं को भरकर ले जा रहे थे। जैसे ही वो पुरानी बस्ती में जगदंबा गुप्ता के घर के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी खराब हो गई। उन्होंने खराब गाड़ी को बनाने का काफी प्रयास किया पर सफल नही हुए। इसी बीच उनकी आवाज सुनकर आस-पास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। लोगों को बाहर निकलते देख बोलेरो सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले।

पशु तस्करी के लिए वाहन से निकाला बीच का सीट

वाहन से पशुओं के चिल्‍्लाने की आवाज आने लगी। जिसे सुनकर लोग वाहन के समीप पहुंचे। उन्हें समझ मे आ गया कि भागने वाले तस्कर थे और वाहन खराब होने के बाद उन्हें आता देख वे मौके से भाग खड़े हुए। मौके पर खराब वाहन के अंदर का नजारा देखते ही लोग समझ गए थे कि इस वाहन का उपयोग पशु तस्करी के लिए किया जाता है। तस्करों ने पशु तस्करी के लिए वाहन से बीच का सीट निकाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds