Site icon khabriram

मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान महिला ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो फेसबुक पर पोस्ट कर किया खुलासा

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित साईं मंदिर के पास एक दुखद घटना में मानसिक प्रताड़ना और छेड़छाड़ से परेशान होकर प्रियंका सिंह नामक महिला ने आत्महत्या कर ली। प्रियंका ने मौत से पहले फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी तकलीफों और आरोपियों के नामों का खुलासा किया। वीडियो में प्रियंका ने पप्पू यादव समेत आधा दर्जन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न और अश्लील छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव का पंचनामा कर जांच शुरू की। प्रियंका की आत्महत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Exit mobile version