Site icon khabriram

कर्ज से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में है कई नामो का जिक्र

yuvak suside

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज का जिक्र किया गया है। मामला तेलीबांधा क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम नीरज कमरानी है। वह तेलीबाँधा स्थित गली नंबर-7 में रहता था। वह मेडिकल स्टोर का संचालक है। बताया जा रहा है कि, नीरज व्यापार के सिलसिले में बाज़ार से 6-7 लाख रुपए का कर्ज लिया था। जिसे वापस करने को लेकर वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते मंगलवार को नीरज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

सुसाइड नोट में कई नामों का जिक्र

जांच के दौरान पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि, मैं कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। कृपया मेरे परिवार वालों को परेशान ना किया जाए। सुसाइडल नोट पर कई नामों का जिक्र किया गया हैं। जिसमें दो महिलाओं के नामों का भी जिक्र करते हुए आगे लिखा है कि, मेरे परिवार वालों को परेशान मत करना। सुसाइडल नोट में जिन नामों का जिक्र है उन्हें बुलाकर पुलिस पूछताछ कर सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version