तीन तलाक : महिला ने धर्म बदल कर किया प्रेम विवाह, पति ने दिया तीन तलाक, आरोपी पति गिरफ्तार

दुर्ग : जिले के भिलाई में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का कहना है कि उसने धर्म परिवर्तन कर 10 साल पहले शादी की थी। उसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन इसके बाद भी पारिवारिक विवाद के चलते उसके शौहर ने कुछ दिन पहले तीन तलाक दे दिया।

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के विश्व बैंक कालोनी निवासी महिला ने थाने में अपने पति जोहल अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि उसके पति ने तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर उसका त्याग कर दिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जब जोहल अहमद से पूछताछ की तो उसने भी अपने जुर्म को स्वीकार किया है।

पुलिस की जांच में पता चला कि महिला और जोहल अहमद के बीच 10 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। महिला ने अपना धर्म बदल लिया था। दोनों की दो संताने भी हैं, लेकिन कुछ वर्षो से उनके बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसके चलते जोहल अहमद ने उसे तलाक देते हुए कहा कि तुम मेरी बीबी नही हो, और मैं तेरा शौहर नही हू।

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने इस मामले में बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर सारे साक्ष्य सही पाए जाने के बाद आरोपी जोहल अहमद के खिलाफ मुस्लिम विवाह अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायलय के समक्ष पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button