CG : शिक्षक नगर में दो गुटों के बीच हुई जबरदस्त खूनी संघर्ष, एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग  : जिले के शिक्षक नगर में दो गुटों के बीच में जबरदस्त खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, दोनों ही गुटों के बीच में विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है, इस विवाद में आकाश शर्मा नामक युवक को कुछ युवकों ने मिलकर चाकू से बुरी तरह गोद दिया, इसके बाद आकाश शर्मा बुरी तरह लहू लुहान हो गया|

जैसे ही इस खूनी संघर्ष की जानकारी आस-पास में रह रहे लोगों को लगी तो लोगों ने तत्काल इस घटना की सूचना डायल 112 को दी, सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जिसके बाद आकाश शर्मा को जिला अस्पताल ले जाया गया| गंभीर स्थिति होने के कारण उसे तत्काल शंकराचार्य हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने आकाश शर्मा को मृत घोषित कर दिया|

आपको बता दें कि आकाश शर्मा क्षेत्र का निगरानी सुदा बदमाश भी है, तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रसाशन ने भी सख्ती दिखाई है, स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है. कोतवाली पुलिस चार संदिग्धों से मामले की पूछताछ भी कर रही है. फिलहाल इस पूरे मामले पर विवेचना जारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds