लॉगिन

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक आपस में भिड़ी, 1 की हुई मौत 4 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh November 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक आपस में भिड़ी, 1 की हुई मौत 4 गंभीर रूप से घायल

दर्दनाक सड़क हादसा : दो बाइक आपस में भिड़ी, 1 की हुई मौत 4 गंभीर रूप से घायल

अभनपुर। अभनपुर के छाटा सोनसिली मोड़ के पास सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, परसदा (सोंठ) निवासी मनीष तारक पिता अश्वनी तारक (20 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान छाटा सोनसिली मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उसकी भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े।

घटना के तुरंत बाद घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मनीष तारक को मृत घोषित कर दिया। चार अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है, साथ ही दोनों वाहनों को जब्त कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds