9 राज्यों का आज स्थापना दिवस, सीएम साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी

रायपुर। आज 9 राज्यों का स्थापना दिवस है, सीएम साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी और X पोस्ट में लिखा, स्थापना दिवस के पावन अवसर पर हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।

आप सभी प्रदेश निरंतर समृद्धि, सद्भाव और विकास के नए आयाम स्थापित करें, यही मेरी मंगलकामना है। आइए, हम सब स्वदेशी को अपनाकर, आत्मनिर्भरता को जीवन का संकल्प बनाएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य को साकार करने में सहभागी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds