लॉगिन

आज भारत को चौथा पदक मिला; मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य, पदकों की कुल संख्या 73 पहुंची

Sports October 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
आज भारत को चौथा पदक मिला; मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य, पदकों की कुल संख्या 73 पहुंची

आज भारत को चौथा पदक मिला; मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य, पदकों की कुल संख्या 73 पहुंची

हांगझोऊ : एशियाई खेलों का आज 11वां दिन है। इस प्रतियोगिता में भारत को पहले दिन पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ, सातवें दिन पांच, आठवें दिन 15, नौवें दिन सात और दसवें दिन नौ पदक मिले थे। आज भी भारत को 10 के करीब पदक मिल सकते हैं और पदक तालिका में भारत के कुल पदकों की संख्या 80 तक पहुंच सकती है।

भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 16
रजतः 26
कांस्यः 31
कुलः 73

मुक्केबाजी में लवलीना का मैच जारी

मुक्केबाजी में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग में लवलीना बोरगोहेन का मुकाबला चीन की ली के साथ हो रहा है। ली ने पहला राउंड 3-2 और दूसरा राउंड 5-0 के अंतर से अपने नाम किया।

मुक्केबाजी में प्रवीण को कांस्य

मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और उनका सफर यहीं खत्म हो गया।

अनहत और अभय को कांस्य

स्क्वैश में भारत की अनहत-अभय की जोड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में मलयेशिया की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 11-8, 2-11, 9-11 से हराया।

स्क्वैश में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची

स्क्वैश में भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने मिश्रित युगल के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। हांगकांग के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारतीय जोड़ी ने पहला सेट हारने के बाद जबरदस्त वापसी की और मैच 7-11, 11-7, 11-9 से अपने नाम किया।

ज्योति और ओजस ने स्वर्ण जीता

तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की टीम को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने दक्षिण कोरिया को 159-158 से हराया।

पीवी सिंधु क्वार्टर फाइनल में

कुसुमा वरदानी के खिलाफ पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 21-16, 21-16 के अंतर से मैच अपने नाम किया और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हालांकि, पदक जीतने के लिए उन्हें अपनी पुरानी लय हासिल करनी होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds