आज भारत को चार पदक मिले, शूटिंग में किनान को कांस्य; पदकों की कुल संख्या 42 पहुंची

हांगझोऊ : आज एशियाई खेलों का आठवां दिन है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है।
भारत के पास कितने पदक
स्वर्णः 11
रजतः 16
कांस्यः 15
कुलः 42
किनान ने कांस्य पदक जीता
किनान ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। वह 40 में से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे। किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन को स्वर्ण और कुवैत को रजत पदक मिला।
परवीन ने पदक पक्का किया
महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में मुक्केबाज परवीन ने पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दीबेकोवा को 5-0 के अंतर से हराया। परवीन 2022 एशियाई चैम्पियनशिप स्वर्ण और 2022 विश्व कांस्य पदक विजेता हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उनसे पहले निकहत जरीन और प्रीति पनवार पेरिस का टिकट हासिल कर चुकी हैं।
शूटिंग में एक और स्वर्ण
भारत ने पुरुष ट्रैप टीम में स्वर्ण पदक जीता है। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने कुवैत और चीन से काफी आगे रहते हुए 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कीनान और जोरावर भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे पुरुष व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।
शूटिंग में एक और पदक
शूटिंग में देश को एक और पदक मिला है। महिला ट्रैप टीम ने रजत पदक जीता है। मनीषा कीर, राजेश्वरी कुमारी और प्रीति रजक ने 337 का स्कोर किया। चीन की टीम ने 355 का स्कोर कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अदिति अशोक ने जीता रजत
आज देश को पहला पदक गोल्फ में मिला है। अदिति अशोक ने रजत पदक अपने नाम किया है। थाईलैंड की अपिरचाया युबोल ने आखिरी दिन शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अदिति अशोक ने आखिरी दिन काफी साधारण प्रदर्शन किया। सात स्ट्रोक की लीड लेने के बाद वह मुकाबला खत्म होने तक दो स्ट्रोक पीछे हो गईं और स्वर्ण पदक से चूक गईं।
पदक तालिका में भारत की स्थिति
शुरुआती सात दिन में 38 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आज भारत पदकों का अर्धशतक पूरा कर सकता है। अब तक भारत की झोली में 10 स्वर्ण, 14 रजत और 14 कांस्य पदक है। भारत के लिए किन खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं