लॉगिन

जमीन हड़पने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कोलगेट डालकर मारने की कोशिश, आरोपी पहली पत्नी के साथ अरेस्ट

Chhattisgarh August 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जमीन हड़पने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कोलगेट डालकर मारने की कोशिश, आरोपी पहली पत्नी के साथ अरेस्ट

जमीन हड़पने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में कोलगेट डालकर मारने की कोशिश, आरोपी पहली पत्नी के साथ अरेस्ट

दंतेवाड़ा :  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जमीन हड़पने के लिए आरोपी पति लखमा कुंजाम ने अपनी पहली पत्नी कुमे कुंजाम के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या की कोशिश की. रात में जब महिला अपने घर पर अकेली सो रही थी तब प्राइवेट पार्ट में कोलगेट डाला गया और गमछे से गला दबाया, फिर मरा समझकर दोनों आरोपी वहां से भाग गए. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

पुलिस ने बताया कि, वारदात 9 अगस्त 2025 की रात किरंदुल थाना क्षेत्र की है. महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और उसके हिस्से की जमीन महिला के नाम आई थी. आरोपी लखमा कुंजाम महिला से एकतरफा प्यार करता था और चाहता था कि महिला अपनी जमीन उसकेनाम कर दे। लेकिन महिला ने ऐसा नहीं किया और किसी और को जमीन दे दी. जिससे नाराज आरोपी लखमा ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी. फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.v

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds