घर में सुख-समृद्धि एवं धन प्राप्ति के लिए इस दिशा में स्थापित करें कुबेर देवता की मूर्ति

घर में सुख-समृद्धि पाने के लिए प्राचीन काल से कुछ साधारण नियमों का पालन किया जाता रहा है। इन नियमों का बहुत से लोग आज भी पालन कर रहे हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि आप प्रतिदिन इन नियमों का पालन करें, तो आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं धन की कभी कमी नहीं होगी। पुरानी मान्यताओं में बताए गए शुभ काम नियमित रूप से करते रहने से घर में पवित्रता और सकारात्मकता बनी रहती है। आइये जानते हैं इन नियमों के बारे में पूरी जानकारी।

1.नियमित रूप से उदित होते हुए सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय सूर्य का मंत्र \’ऊँ आदित्याय नमः\’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

2.वास्तु दोष दूर करने के लिए घर में विंड चाइम्स लगाना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है।

3.वास्तु नियमों के अनुसार कुबेर देवता की कृपा पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में उनकी प्रतिमा स्थापित करना चाहिए। इस स्थान की पवित्रता का विशेष ध्यान भी रखना होगा।

4.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मनी प्लांट लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस बेल में पीले या सूखे पत्ते दिखाई दे तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

5.प्रतिदिन घर से निकलने से पहले अपने इष्ट देव की विधिवत पूजा करें। अगर समय कम हो तो धूप-दीप जलाकर प्रणाम करें और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करें।

  1. प्रतिदिन सुबह जल्दी उठें और कुछ देर मेडिटेशन जरूर करें। शांत मन से किए गए काम में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
  2. नियमित रूप से तुलसी के पौधे को जल दें और शाम के समय दीपक जलाएं। इससे घर पर हमेशा लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button