लॉगिन

तिल्दा हत्याकांड : पड़ोसी की बीवी पर रखता था गंदी नजर, बेटे की करतूतों की पिता को मिली सजा, गुस्‍से में तालाब में डूबाकर मारा

Chhattisgarh July 10, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
तिल्दा हत्याकांड : पड़ोसी की बीवी पर रखता था गंदी नजर, बेटे की करतूतों की पिता को मिली सजा, गुस्‍से में तालाब में डूबाकर मारा

तिल्दा हत्याकांड : पड़ोसी की बीवी पर रखता था गंदी नजर, बेटे की करतूतों की पिता को मिली सजा, गुस्‍से में तालाब में डूबाकर मारा

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्‍दा में पुरानी रंजिश के चलते बुजुर्ग की तालाब में डुबाेकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपित जागेश्वर जांगड़े (38) को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना के बाद कुछ ही घंटों में मामले का राजफाश कर दिया।

तिल्दा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम अवतार रात्रे (55) की हत्या की गई। मृतक और आरोपित का घर आस-पास है। मृतक का आठ जुलाई को दोपहर करीबन 02.30 बजे गांव के ही जागेश्वर जांगडे ग्राम भुरसुदा के साथ विवाद हुआ था। जागेश्वर जांगडे ने हत्या करने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर मृतक का गला दबाकर पानी में डुबाेकर हत्या कर दी।

राम अवतार रात्रे पंडरी तालाब पार में झोपड़ी बनाकर रहता था। रात्रि में तालाब पार में ही सोता था। मृतक का बेटा जब घटना के दिन झोपड़ी में देखने गया तो राम अवतार नहीं था। इस बीच उसने खोजबीन की। जब कहीं पता नहीं चला तो उसने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। नौ जुलाई की सुबह राम अवतार का शव पानी में दिखा गया।

पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं स्वजनों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि आए दिन जागेश्वर जांगड़े से विवाद होता था। पुलिस ने शक के आधार पर जागेश्वर को पकड़कर पूछताछ शुरू की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि घटना के दिन पुराने विवाद के चलते कहासुनी हुई और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

तिल्‍दा नेवरा थाना प्रभारी सुदर्शन ध्रुव के अनुसार पूछताछ में आरोपित जागेश्वर जांगड़े ने बताया कि राम अवतार का बेटा उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। पूर्व में उसका बेटा छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चुका है। इसी बात पर विवाद होता रहता था। घटना के दिन उसी बात पर विवाद हुआ था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds