लॉगिन

सड़क हादसे में टीआई की मौत : गुम इंसान की पतासाजी के लिए जा रहे थे राजस्थान, पुलिस महकमे में शोक की लहर

Chhattisgarh January 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
सड़क हादसे में टीआई की मौत : गुम इंसान की पतासाजी के लिए जा रहे थे राजस्थान, पुलिस महकमे में शोक की लहर

सड़क हादसे में टीआई की मौत : गुम इंसान की पतासाजी के लिए जा रहे थे राजस्थान, पुलिस महकमे में शोक की लहर

मुंगेली : जिले के जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा की राजस्थान में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक जांबाज अधिकारी की इस तरह अचानक मौत की खबर मिलते ही मुंगेली सहित पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी पैकरा एक गुम इंसान की पतासाजी के लिए पुलिस टीम के साथ राजस्थान जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनकी गाड़ी भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुखद घटना में टीआई नंदलाल पैकरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds