लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी, गर्मी से राहत; 11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

Chhattisgarh May 10, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी, गर्मी से राहत; 11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी, गर्मी से राहत; 11 मई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी है. इसके कारण फिलहाल लोगों को भीषण गर्मी से राहत है. शनिवार को भी कई जिलों में बारिश हुई. राजधानी रायपुर, दुर्ग, अंबिकापुर समेत कई शहरों में बारिश देखने को मिली. इस दौरान तेज 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं. यूपी से ओडिशा से बनी टर्फ लाइन के कारण छत्तीसगढ़ में बारिश देखने मिल रही है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 मई से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर रुक सकता है. जिससे मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा.

2 दिन 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के मुताबिक छ्त्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं देखी जा सकती हैं. अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां बादल छाए रहेंगे और देर शाम तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.

राजनांदगांव रहा सबसे गर्म

शनिवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश देखी गई. हालांकि कुछ शहरों का तापमान अभी भी बढ़ा हुआ है. शनिवार को राजनांदगांव 41 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. वहीं जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा.

इसके अलावा प्रमुख शहरों की बात करें तो रायपुर में 38.8 डिग्री, अंबिकापुर में 35.9 डिग्री, दुर्ग में 38.6 डिग्री, बिलासपुर में 38.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया.

दो दिन बाद हो सकती है तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के मुताबिक अभी प्रदेश में चक्रवात सिस्टम एक्टिव है. इसके अलावा राजस्थान से झारखंड तक टर्फ छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है. जिसके कारण अभी अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी का दौर देखा जा सकता है. हालांकि 11 मई के बाद बारिश का दौर थम सकता है और तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी जाएगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds