लॉगिन

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी! रायपुर समेत 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Chhattisgarh June 3, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी! रायपुर समेत 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी! रायपुर समेत 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का दौर जारी है. प्रदेश के अलग-अलग शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम चरखर में एक हादसा हो गया. पेड़ पर बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि मनरेगा कार्य के दौरान अचानक आंधी-तूफान आया और बारिश हुई. इससे बचने के लिए 40-50 मजदूर पेड़ के नीचे खड़े हो गए. इसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई.

राज्य में प्री मानसून एक्टिविटी जारी

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून एक्टिविटी जारी है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुकमा सर्वाधिक बारिश 20 मिमी दर्ज की गई. इसके साथ ही पेंड्रा रोड और जगदलपुर में भी बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश पर तीन सिस्टम सक्रिय हैं. इस वजह से गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है.

राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सर्वाधिक ठंडा शहर

छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म शहर राजनांदगांव रहा, यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

रायपुर में 39.2 डिग्री, बिलासपुर में 39 डिग्री, पेंड्रा रोड में 36.2 डिग्री, अंबिकापुर में 36.1 डिग्री, जगदलपुर में 35.2 डिग्री और दुर्ग में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया.

पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां मंगलवार (2 जून) को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

अगले 5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा.

अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

रायपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोरिया, कांकेर, दंतेवाड़ा, बस्तर, बीजापुर, सुकमा समेत 16 जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds