बीजापुर-सुकमा सीमा पर नक्सली गोलीबारी में तीन जवानों का बलिदान, 15 घायल

सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 11 जवान घायल हुए हैं। चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई है। बीते चार घंटों से मुठभेड़ जारी है। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार टेकलगुड़ेम गांव में नया पुलिस कैंप खोला गया है। यहां से कोबरा, एसटीएफ व डीआरजी के जवान जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जवानों को हावी होते देख नक्सली भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में 11 जवान घायल हुए हैं। चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, उन्हें एयरलिफ्ट किया जा रहा है।बता दें कि वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवान बलिदान हुए थे।