चेन्नई के स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ईमेल के जरिए भेजा गया संदेश

चेन्नई। चेन्नई के कुछ निजी स्कूलों को गुरुवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील की है। हालांकि, इस घटना के बाद माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों से लाने के लिए खुद स्कूल तक जाने को मजबूर हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बताया गया कि शहर के कम से कम चार स्कूलों को ईमेल से धमकी जारी करने के लिए जिम्मेदार अपराधी का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, पुलिस ने कहा कि बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीडीएस) को स्कूलों में भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds