यूक्रेन में रहकर रूस के लिए लड़ने वालों को मिलेगी नागरिकता, पुतिन ने जारी किया फरमान

मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए एक फरमान जारी किया है। इसके तहत यूक्रेन में रहने वाले विदेशी नागरिक जो रूस के लिए लड़ रहे हैं उन्हें रूसी नागरिकता देने का वादा किया है।

पुतिन ने बताया कि उन्होंने रूसी नागरिकता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए इस फरमान को जारी किया है। रूसी नागरिकता उन्हीं विदेशी नागरिकों को मिलेगी जो रूस की सैनिक के साथ एक साल का अनुबंध करेगा।

उनके अनुसार सेना में सेवा देने वाले सैनिकों के परिवार, निवास पर्मिट के बिना ही नागरिकता के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यूक्रेन के खिलाफ जारी हमले में अपनी सैनिकों की संख्या बढ़ाने के लिए पुतिन ने कई फरमानों पर हस्ताक्षर किया। उन्होंने इससे पहले रूसी राष्ट्रीय गार्ड के ऊपरी आयु सीमा को हटाने के लिए एक और हस्ताक्षर किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds