Site icon khabriram

मां लक्ष्मी को आकर्षित करती है यह एक चीज, घर की इस दिशा में जरूर लगाएं

mor pankh

भगवान कृष्ण को मोरपंख बेहद प्रिय है। मोर पंख के बिना बाल गोपाल का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। मोरपंख उनके मुख्य आभूषणों में से एक है। हिंदू धर्म में मोर पंख को बहुत शुभ माना गया है। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसे घर में रखने से काफी फायदे मिलते हैं। यदि मोर पंख को घर की सही दिशा में लगा दिया जाए तो सबसे अधिक लाभ होता है। इससे हमेशा धन-धान्य भरा रहता है। मोर पंख के होने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। आइए, जानते हैं कि मोर पंख से जुड़े ये उपाय कौन-से हैं।

इस दिशा में लगाएं मोर पंख

अगर आए दिन घर में अशांति बनी रहती है, तो घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए मोर पंख हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। यह दिशा मोरपंख के लिए काफी शुभ मानी जाती है। पूर्व दिशा को भगवान सूर्य देवता और इंद्र देवता की दिशा मानी जाती है। मोर पंख को उत्तर पश्चिम दिशा में रखने से आर्थिक लाभ होता है।

वास्तु दोष से मुक्ति के लिए

घर का वास्तु यदि सही नहीं है, तो मोर पंख के उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। वास्तु दोष दूर करने के लिए मेन गेट के ऊपर तीन मोर पंख लगाकर नीचे भगवान गणेश की तस्वीर लगा दें। इससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए

अगर दांपत्य जीवन में मधुरता नहीं है, तो मोर पंख को बेडरूम की दीवार पर लगाएं। इससे आपस के झगड़े दूर होंगे और पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। मोर पंख से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही सुख-समृद्धि आती है।

पैसों की बचत के लिए

अगर आपके घर में लगातार फिजूलखर्ची हो रही है, तो मंदिर में मोर पंख रख कर उसकी पूजा करें। हिंदू धर्म में मोर पंख में देवी-देवताओं का वास माना गया है। मोर पंख को शुभ माना जाता है। मोर पंख घर में लाने से बरकत बनी रहती है।

Exit mobile version