लॉगिन

ये तो सोनम से भी खतरनाक : पति को शराब पिलाकर बैट से किया हमला, जला दी बॉडी, पत्नी और प्रेमी ने की पूरी प्लानिंग

Chhattisgarh July 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
ये तो सोनम से भी खतरनाक : पति को शराब पिलाकर बैट से किया हमला, जला दी बॉडी, पत्नी और प्रेमी ने की पूरी प्लानिंग

ये तो सोनम से भी खतरनाक : पति को शराब पिलाकर बैट से किया हमला, जला दी बॉडी, पत्नी और प्रेमी ने की पूरी प्लानिंग

कोंडागांव : इंदौर का राजा-सोनम रघुवंशी केस सुर्खियों में अब तक छाया हुआ है. इस बीच छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपको हैरान कर देगा. यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर की प्लानिंग की. इसके बाद प्रेमी के हाथों अपने पति की हत्या करवा दी. जानें पूरा मामला

30 जून को मिली थी धर्मवीर की लाश

पूरा मामला कोंडागांव जिले का है. 30 जून 2025 को कोंडागांव और ओडिशा के बॉर्डर पर मगेदा जंगल के पास एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध हालत में मिला था. जांच के दौरान मृतक की पैंट से जली हुई एंटी-रेबीज की पर्ची मिली थी, जिससे उसकी पहचान धर्मवीर नेताम निवासी नगरी, धमतरी के रूप में हुई.

पति की प्रताड़ना से थी परेशान

पूरे मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी रवीना नागरची और आरोपी विदेश मरकाम (निवासी नवरंगपुर, ओडिशा) के बीच अवैध संबंध थे. धर्मवीर द्वारा पत्नी रवीना को प्रताड़ित करने के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी.

पहले पिलाई शराब फिर बैट से हमला

27 जून को विदेश मरकाम तमिलनाडु के धरमपुरी से धर्मवीर को इलाज के बहाने लेकर निकला. रास्ते में शराब पिलाते हुए उसे ओडिशा के रायगढ़ ले जाया गया, जहां क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. शव को जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण वह सफल नहीं हो सका.

तकनीकी सर्वेक्षण, मोबाइल डाटा विश्लेषण और सायबर टीम की मदद से पुलिस ने विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से और रवीना नागरची को धमतरी से गिरफ्तार किया है. मर्डर के लिए उपयोग किया गया क्रिकेट बैट भी जब्त किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds