लॉगिन

हॉलीवुड का ये दिग्गज 83 साल की उम्र में बनेगा चौथी बार पिता, प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की उम्र जानकर लगेगा झटका

BOLLYWOOD May 31, 2023 रिपोर्टर: shailesh
हॉलीवुड का ये दिग्गज 83 साल की उम्र में बनेगा चौथी बार पिता, प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की उम्र जानकर लगेगा झटका

हॉलीवुड का ये दिग्गज 83 साल की उम्र में बनेगा चौथी बार पिता, प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की उम्र जानकर लगेगा झटका

मुंबई : हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अल पचीनो (Al Pacino) चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपना 83वां जन्मदिन मनाया था। वह पहले से ही तीन बच्चों के पिता हैं और वह चौथे बच्चे का स्वागत करने के लिए एकदम तैयार हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह (Noor Alfallah) प्रेग्नेंट हैं।

83 की उम्र में चौथे बच्चे का स्वागत करेंगे अल पचीनो

TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक, अल पचीनो की गर्लफ्रेंड नूर आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं। अल पचीनो की गर्लफ्रेंड नूर 29 साल की हैं। दोनों एक-दूसरे को अप्रैल 2022 से डेट कर रहे हैं। टीएमजेड के मुताबिक, एक्टर की गर्लफ्रेंड नूर एक महीने बाद अपने बच्चे को जन्म देंगी। उनकी डिलीवरी डेट भी फिक्स हो गई है। दोनों की डेटिंग की खबरें उस वक्त सामने आई थीं, जब दोनों को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था।

ऐसा पहली बार नहीं है, जब अल पचीनो ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरी हों। वह कई बार अपने अफेयर को लेकर लाइमलाइट में रहे हैं।

पहले से तीन बच्चों के पिता हैं अल पचीनो

‘द गॉडफादर’  फिल्म से मशहूर हुए एक्टर अल पचीनो पहले से ही तीन बच्चों के पिता हैं। वह एक्टिंग कोच जान टैरंट (Jan Tarrant) के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। जान से पचीनो को एक बेटी है, जिसका नाम जूली मैरी है। जूली का जन्म 1989 में हुआ था।

जान से अलग होने के बाद पचीनो ने 6 साल तक एक्ट्रेस बेवर्ली डी’एंजेलो (Beverly D’Angelo) को डेट किया था। 2003 में उनका ब्रेकअप हो गया था। जान से पचीनो को दो जुड़वा बच्चे हैं, जिनके नाम एंटन जेम्स और ओलिविया रोज है। उनका जन्म 2001 में हुआ था।

क्या अल पचीनो हैं शादीशुदा?

हालीवुड के हैंडसम एक्टर्स में से एक अल पचीनो यूं तो कई रिलेशनशिप में रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। उनका कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर रहा। बता दें कि, उनकी वर्तमान गर्लफ्रेंड नूर, पचीनो से पहले मिक जैगर और निकोलस बर्गग्रेन को डेट कर चुकी हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds