IPL 2023 : मुंबई इंडियंस में वापसी करेगा ये ख़ास गेंदबाज़

CRICKET : मुंबई ने रोहित शर्मा के नेतृत्व में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। मुंबई ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में इंग्लैंड के जोफ्रे आर्चर को खरीदा तो था, लेकिन वह चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल सके। अब मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब आर्चर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और आईपीएल 2023 में खेलने के लिए फीट  हैं। आइए जानते आर्चर के बारे में-

आर्चर ने कमाल किया

इंग्लैंड भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज 2-1 से हार गया हो, लेकिन जोफ्रा आर्चर ने इस वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन दिखाकर सबका दिल जीत लिया।  उन्होंने इस सीरीज के तीन मैचों में 7 विकेट लिए, तीसरे वनडे में ही 6 विकेट लिए। वह अच्छे आकार में दिख रहे हैं और पूरी तरह से फिट व आईपीएल 2023 में खेलने के लिए तैयार हैं।

आर्चर ने अपने दम पर जीताया था वर्ल्ड कप

2019 में इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम में जोफ्रा आर्चर को शामिल किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आईपीएल में 35 मैचों में 46 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 7 के नज़दीक है। टी20 में जोफ्रा आर्चर के ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 118 पारियों में 153 विकेट लिए हैं। वहीँ 18 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

बुमराह नए जोड़ीदार बन सकते हैं

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए पहले से ही मौजूद हैं। ऐसे में आर्चर उनके गेंदबाजी जोड़ीदार बन सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का आठ ओवर खेलना किसी भी टीम के लिए मुमकिन नहीं हो सकता। ये खिलाड़ी पारी की शुरुआत में काफी किफायती साबित होते हैं क्योंकि यह दिलचस्प गेंदबाजी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds