चोरो के हौसले बुलंद : एक ही रात में 3 घरों में चोरी, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद

रायपुर | राजधानी से सटे मुजगहन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 3 घरों में चोरी हो गई, जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे में चेहरा न दिखे, इसके लिए आरोपी ने अपने सिर के ऊपर बाल्टी रख ली।

जानकारी के अनुसार, बोरियाकला के 3 घरों में में चोरी हुई है। यह चोरी मंगलवार देर रात करीब 1 बजे से तड़के 4 बजे के बीच हुई है। 3 घरों से नगद और गहने मिलाकर करीब 75 हजार रुपये की चोरी हुई है। मुजगहन थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।

चोरो ने सीसीटीवी से बचने सिर पर रखा था बाल्टी

आरोपियों ने सबसे पहले संतोष वर्मा के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। आरोपी सबसे पहले दीवार फांदकर अंदर घुसे। उसके बाद मेन गेट के लॉक को तोड़ दिया। इस बीच आरोपियों ने देखा कि घर सीसीटीवी कैमरे से लैस है, तो उन्होंने अपने सिर को बाल्टी से ढंक लिया और आंगन में रखी सीढ़ी से चढ़कर कैमरे को तोड़ दिया।

इस बीच घर के मुखिया संतोष की नींद खुल गई और उन्होंने घर की लाइट ऑन कर दी। शक होने पर उन्होंने शोर मचाया, तो चोर भाग खड़े हुए। उनके अनुसार चोरों की संख्या 5 के करीब थी। वे हाथों में पेचकस, सब्बल,चाकू जैसे हथियार पकड़े थे। साथ ही एक बाहर खड़े चोर ने फेंककर मारने के लिए हाथों में ईंट भी पकड़ा हुआ था।

नकदी सहित सोने के गहने ले उड़े चोर

यहां पर हुए हो-हल्ले के बाद चोर इधर से करीब आधा किलोमीटर दूर परमानंद साहू के घर में चोरी करने पहुंचे। घरवालों के मुताबिक 2 बजे के करीब चोरों ने मेन गेट के सेंट्रल लॉक को लोहे के सब्बल तोड़ा और अंदर घुसे। आरोपी इस घर की अलमारी से 25 हजार नगद समेत सोने का सामान ले उड़े।

इसके बाद भी आरोपी बुधवार तड़के 3.30-4 बजे के करीब उसी मोहल्ले के यदु साहू के यहां घुसे। यहां दीवार फांदकर वे आंगन में पहुंचे। फिर मेन गेट की कुंडी को खुला पाकर घर से 2 सोने के टॉप्स और 15 हजार के करीब नगद रुपए की चोरी कर ली। घर के मुखिया यदु साहू ने बताया कि वह 12:30 बजे रात शादी समारोह से लौटे थे। उसके बाद पूरा परिवार सोने चला गया। तड़के उनकी नींद अचानक खुली, तो उन्हें एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।

उन्होंने पहले तो उन्होंने उसे अपना बेटा समझकर पंखे की स्पीड बढ़ाने के लिए कहा, लेकिन वापस कोई जवाब नहीं आने पर उन्हें आश्चर्य हुआ। जिसके बाद उन्होंने उठकर देखा, तो वहां आरोपी खड़ा था। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उसे दौड़ाया, जिसके बाद दूसरे चोर ने ईंट से फेंककर मकान मालिक को घायल करने की कोशिश की। फिर वे सभी भाग निकले। इस घटना में एक चोर का चेहरा साफ नजर आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds