लॉगिन

चोरों का हाइटेक जुगाड़ हुआ वायरल, ऐसे पेन की मदद से बैग की चेन खोलकर गायब कर देते हैं सामान

Viral December 27, 2023 रिपोर्टर: shailesh
चोरों का हाइटेक जुगाड़ हुआ वायरल, ऐसे पेन की मदद से बैग की चेन खोलकर गायब कर देते हैं सामान

चोरों का हाइटेक जुगाड़ हुआ वायरल, ऐसे पेन की मदद से बैग की चेन खोलकर गायब कर देते हैं सामान

सफर के दौरान लोग सामान की सुरक्षा के लिए ट्रॉली सूटकेस या बैग की चेन में ताला लगा देते हैं। हम लोग सोचते हैं कि ऐसा करने से चोर बैग में रखे कीमती सामान को नहीं छू पाएंगे। क्या आप भी ऐसा ही करते हैं? अगर हां… तो सावधान हो जाइए, क्योंकि सिर्फ लॉक कर देने से सामान कतई सुरक्षित नहीं हो जाता। आपने भी सुना होगा कि बिना ताला या लॉक से छेड़खाड़ किए भी सामान गायब हो जाते हैं।

आप यह जानकर हैरान हों जाएंगे कि महज एक पेन की मदद से चोर बैग की चेन खोलकर उसमें से कोई भी कीमती सामान पल भर में गायब कर सकते हैं। नहीं हुआ ना विश्वास… तो हम बताते हैं ऐसा कैसे संभव हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों चोरों का यह हैक बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो को देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा भी कुछ हो सकता है।

https://www.instagram.com/p/C1E0TJuBTKR/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

ऐसे खोल देते हैं बैग की चेन

इंस्टाग्राम पर @rickyravindrarajawat के हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में आप देखेंगे कि एक शख्स पेन की मदद से हैंडबैग के जिप को खोलता है और अंदर से सामान निकालता है। इसके बाद वो शख्स बैग के जिप को वापस पहले की तरह बंद भी कर देता है। कोई भी चकमा खा जाए कि सामान बैग से पहले ही गायब हो चुका है।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोग जमकर कॉमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- चोरों को हिंट दे रहे हो। एक यूजर ने लिखा है- जिन चोरों को नहीं पता होगा उनको भी आज पता चल गया। एक और यूजर ने लिखा है- इस वीडियो से लोग कम जागरुक होंगे और चोर ज्यादा एक्टिव होंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds