साल 2023 में इन कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा गाड़ियां, मारुति ने मारी बाजी

नई दिल्ली। 2023 अब खत्म होने वाला है,इन दिनों अगर आप लोग कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये समय आपके लिए फायदे का है। इस समय कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां अपनी कारों पर बंपर छूट दे रही है। इतना ही नहीं अगर आप अपने लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कंपनी इसपर भी 4 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। इस साल कई कारें लॉन्च भी हुई है, जिसके कारण कारों की ब्रिकी भी हुई है। आज हम आपके लिए इस साल सबसे अधिक कार बेचने वाली कार कंपनियों की लिस्ट लेकर आए हैं।
मारुति सुजुकी
भारतीय बाजार में मारुति सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। 2023 नवंबर में कंपनी ने 16,05,588 गाड़ियां सेल कर चुकी है। सबसे अधिक बिकने वाली कार मारुति की वैगनआर, बलेनो, स्विफ्ट जैसे मॉडल टॉप 3 में शामिल है। लेकिन इस मारुति की डिजायर भी सबसे अधिक सेल हुई है।
हुंडई
2023 हुंडई के लिए काफी शानदार रहा है। कार सेल करने के मामले में ये कंपनी दूसरे नंबर पर रही है। इसने टाटा मोटर्स को कड़ी टक्कर दी है। साल के पिछले 11 महीने के दौरान कंपनी ने कुल 5,55,021 यूनिट्स सेल की है। जबकि इस साल लॉन्च हुई एक्सटर तेजी से बिकी है।
टाटा मोटर्स
भारतीय बाजार में टाटा सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। टाटा कंपनी ने भी बीते 11 महीने में सबसे अधिक कारों की सेल की है। कुछ 5,04,400 यूनिट्स की सेल की है। टाटा की सबसे अधिक बिकने वाली कार नेक्सन और पंच है। टाटा की सबसे अधिक इलेक्ट्रिक कारों को भी पसंद किया जाता है। कंपनी आने वाले समय में कई कारें भी लॉन्च करने वाली है।
महिंद्रा
थार महिंद्रा की सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कार। पिछले 11 महीनों में वाहन निर्माीता कंपनी ने देश में कुल 3,98,491 गाड़ियों की सेल की है। इसमें सबसे अधिक बिकने वाली कार स्कॉर्पियो, बोलेरो, XUV300, XUV700, महिंद्रा थार, बोलेरो नियो और स्कॉर्पियो-N जैसी पॉपुलर एसयूवी है। कंपनी आने वाले दिनों में कई कारें भी लॉन्च होने वाली है।
किआ
किआ मोटर्स देश में 5 सबसे अधिक कारों की सेल करने वाली कंपनी की लिस्ट में शामिल है। नवंबर 2023 में देश में 2,15,605 यूनिट्स की सेल करने वाली कंपनी में से एक है। किआ की सबसे अधिक बिकने वाली कार सेल्टोस है। वर्तमान में किआ सोनेट, कैरेंस, सेल्टोस जैसे मॉडल की सेल करती है।