लॉगिन

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Chhattisgarh July 4, 2023 रिपोर्टर: shailesh
उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

रायपुर :  मानसूनी तंत्र के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से थोड़ा बदलेगा और आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी और बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होगी। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल लगातार वर्षा के आसार नहीं है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश भर में सोमवार को तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा

बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा पर ब्रेक लगने के कारण अब गर्मी और उमस में बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इस वर्ष मानसून विलंब से आने के कारण जून माह में सामान्य से 13प्रतिशत कम वर्षा हुई है।

दस वर्षो में पहली बार छह दिन पहले देशभर में सक्रिय हुआ मानसून

देश में इस वर्ष छह दिन पहले मानसून सक्रिय हो गया। केरल से राजस्थान तक मानसून को सक्रिय होने में लगभग 38 दिन का समय लगता है,लेकिन इस वर्ष आठ जून को मानसून केरल में प्रवेश किया और देश भर में 32 दिन में ही मानसून सक्रिय हो गया। पिछले दस वर्षों में ऐसा संभव हुआ है।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल से उत्तर छत्तीसगढ़ तक 5.8 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिर सकती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds