लॉगिन

रायपुर में दो महीने तक नहीं हाेगा धरना प्रर्दशन, कलेक्‍टर ने तूता धरना स्‍थल पर लगाई रोक

Chhattisgarh October 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में दो महीने तक नहीं हाेगा धरना प्रर्दशन, कलेक्‍टर ने तूता धरना स्‍थल पर लगाई रोक

रायपुर में दो महीने तक नहीं हाेगा धरना प्रर्दशन, कलेक्‍टर ने तूता धरना स्‍थल पर लगाई रोक

रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर स्थित तूता धरना स्थल पर रखरखाव किया जाना है. जिस कारण राजधानी रायपुर में धरना स्थल पर धरना-प्रदर्शन पर अस्थायी रोक लगा दी गई है. इसके बाद यहां पर किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा. नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि रखरखाव कार्य लगभग दो माह तक चलेगा और इस दौरान स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंप दिया गया है.

कलेक्‍टर ने धरना प्रर्देश पर लगाई रोक

रायपुर कलेक्‍टर डॉ. गौरव सिंह ने धरना प्रदर्शन पर रोक के आदेश के जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक रायपुर में धरना स्थल पर किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा. रखरखाव कार्य करीब दो महीने तक चलेगा. इस दौरान अधिकारी कर्मचारी द्वारा किए जाने वाले लोकतांत्रिक प्रदर्शन के लिए अभी तक जिला प्रशासन ने स्थान तय नहीं किया है.

धरना-प्रदर्शन को लेकर अभी तक किसी वैकल्पिक स्थल की घोषणा नहीं की गई है. इससे राजनीतिक दलों, संगठनों और सामाजिक आंदोलनों के लिए प्रदर्शन करने का स्थान फिलहाल उपलब्ध नहीं है.

आरडीए को सौंपा गया धरना स्‍थल

एन‌आरडीए के सीईओ के पत्र के अनुसार, यह काम लगभग दो महीने तक चलेगा. इस दौरान संधारण कार्य पूर्ण होने तक धरना स्थल को नगर विकास प्राधिकरण को सौंपा गया है. रखरखाव कार्य पूरा होने तक तूता धरना स्थल पर किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन या सभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा. यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा.

क्या है तूता धरना स्थल?

तूता धरना स्थल नवा रायपुर के राज्योत्सव मैदान के सामने स्थित एक धरना स्थल है. इसे राज्य स्तर के आंदोलनों, धरना और प्रदर्शन के लिए संरक्षित स्थल माना जाता है. बीते कुछ वर्षों में यहां कई बड़े राजनीतिक और सामाजिक आंदोलन भी हुए हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds